नौकरी

इंडियन बैंक के विभिन्न विभागों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 312 पदों पर आवेदन आमंत्रित

देश के सार्वजनिक क्षेत्र राष्ट्रीयकृत बैकों में से एक इंडियन बैंक द्वारा विभिन्न विभागों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 312 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। बैंक द्वारा 24 मई 2022 को जारी विज्ञापन के अनुसार, विज्ञापित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।पदों की संख्या : 312

योग्यता

स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों के लिए सीए या आइसीडब्ल्यूए या पीजी या ग्रेजुएशन या पीजी डिप्लोमा पास होना चाहिए। वहीं उम्मीदवारों के पास मैनेजर पदों के लिए 3 वर्ष, सीनियर मैनेजर पदों के लिए 5 वर्ष और चीफ मैनेजर पदों के लिए 7 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। हालांकि, असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए पूर्व अनुभव जरूरी नहीं है।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की उम्र असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए 20 से 30 वर्ष के बीच, मैनेजर पदों के लिए 22 से 35 वर्ष के बीच, सीनियर मैनेजर पदों के लिए 25 से 38 वर्ष के बीच और चीफ मैनेजर पदों के लिए 27 से 20 वर्ष के बीच होनी चाहिए। विभिन्न आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में निर्धारित नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

850 रुपये

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट, indianbank.in पर जाकर 14 जून 2022 तक अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!