सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 110 पदों पर निकली भर्ती

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैटेगरी के विभिन्न पदों के लिए एक्सीपीरियंस प्रोफेशनल से आवेदन मांगे हैं। यहां आईटी, अर्थशास्त्री, डाटा वैज्ञानिक, आईटी एसओसी विश्लेषक और डाटा इंजीनियर के तहत लगभग 110 पदों पर भर्ती होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा जो दिसंबर 2022 के महीने में आयोजित होगा। इसके माध्यम से उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा।
जरूरी तारीख
आवेदन की शुरुआती तारीख : 28 सितंबर 2022
आवेदन की आखिरी तारीख : 17 अक्टूबर 2022
एसओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड जारी : नवंबर 2022
एसओ इंटरव्यू की तारीख : दिसंबर 2022
अप्लीकेशन फीस
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 175 रुपये और अन्य सभी के लिए 850 रुपये है।
ऐसे करें आवेदन
स्टेप 1- ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर क्लिक करें।
स्टेप 2- वहां “CLICK HERE TO APPLY ONLINE” लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3- खुद को रजिस्टर कर लें। फिर फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करें।
स्टेप 4- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में डिटेल्स को वेरिफाई करने के लिए “सेव एंड नेक्स्ट” सुविधा का उपयोग करें और जरूरी हो तो इसे करेक्ट करें।























