छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पीएससी से होगी सिविल जज की भर्ती

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) इस साल सिविल जजों की भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा का आयोजन करेगा। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया इसी महीने शुरू होगी। सिविल जज भर्ती 2022 को लेकर पीएससी ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार करीब 40 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए विज्ञापन अगले हफ्ते जारी हो जाएगा। इससे पहले पीएससी से 2019 में 39 और 2020 में 32 सिविल जजों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। पहले हुई परीक्षा में इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त विवि से विधि स्नातक की डिग्री थी।इस बार की परीक्षा में भी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता यही रहेगी। आयोग के अफसरों का कहना है कि सिविल जज भर्ती के लिए प्रस्ताव मिल गया है। इसी आधार पर तैयारी शुरू कर दी गई है। अक्टूबर में पीएससी से कोई भर्ती नहीं निकलेगी। नवंबर में राज्य सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी होगी। इस बार 200 से ज्यादा सिविल सेवा के पदों के लिए परीक्षा होगी। इसके लिए पीएससी ने राज्य शासन के विभिन्न विभागों से प्रस्ताव मंगवाए हैं। कई विभागों ने इसकी जानकारी भी दे दी है। नवंबर में इसके लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे।

भर्ती से 78117 उम्मीदवार जांच में बाहर
राज्य पुलिस विभाग में इस साल सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर की भर्ती होगी। इसके लिए कुछ महीने पहले ही आवेदन मंगाए थे। 975 पदों के लिए 148858 आवेदन मिले थे। दस्तावेज और शारीरिक माप परीक्षण के बाद 70741 अभ्यर्थी पात्र पाए गए हैं। 78117 उम्मीदवार निर्धारित मापदंडों को पूरा नहीं कर पाने की वजह से बाहर हो गए।

अब पात्र उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा व्यापमं से नवंबर में होगी। व्यवसायिक परीक्षा मंडल अभी एक-दो माह तक कोई नई भर्ती नहीं करेगा। अभी टीईटी में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से आवेदन जमा कराए जा रहे हैं। इस बार परीक्षा के लिए रिकार्ड आवेदन जमा हो रहे हैं। इस वजह से आवेदन करने की तारीख भी बढ़ाई गई थी।

वैज्ञानिक पदों के लिए भर्ती परीक्षा कल
व्यापमं की ओर से वैज्ञानिक पदों के लिए भर्ती परीक्षा 11 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 1.15 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए राजधानी में 21 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए 7500 से ज्यादा उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। परीक्षा के संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर रूचि शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को सोशल डिस्टेसिंग, सेनिटाइजेशन, मास्क समेत कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के प्रस्ताव पर व्यापमं की ओर से यह परीक्षा आयोजित की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!