आवास मित्रों का हड़ताल दूसरा दिन भी जारी कांग्रेसियों का मिला पूर्ण समर्थन ।

पिथोरा – जनपद पंचायत परिसर में प्रोत्साहन राशि ना मिलने के कारण अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठे आवास मित्रों आप का प्रदर्शन दूसरा दिन भी जारी रहा| जिनको अ नगर के पार्षद राजू सिन्हा एवं जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष श्री श्यामसुंदर एरन राष्ट्र राजीव गांधी युवा ब्रिगेड बसना विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष श्री कल्याण सिंह राजपूत का विशेष समर्थन मिला|
प्रधानमंत्री आवास योजना में मुख्य भूमिका निभाते हैं आवास मित्र
यह है पूरा मामला
जनपद पंचायत पिथौरा में आवास मित्र ललित कुमार मुखर्जी, मोती लाल जांगडे ,जगदीश्वर साहू एवं रंजीत बरिहा आवास मित्र का कार्य संपादन कर रहे थे| परंतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा इन्हें बिना किसी कारण के पद मुक्त कर दिया गया एवं इनको इनके द्वारा किए गए संपूर्ण कार्यों का मानदेय भुगतान भी नहीं किया गया जिस कारण आवास मित्र अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं| धरने पर बैठे मोती लाल जांगड़े ,एवं ललित मुखर्जी ने काहा की जब तक उनका पूर्ण प्रोतसाहन राशि मिल नही जाता तब तक धरने पर बैठे रहेंगे|
इस दौरान विजय चक्रधारी, नारद भाई ,राजकुमार यादव ,शंभू दयाल बरिहा ,धनेश्वर निर्मलकर, टेक राम निर्मलकर ,गजानन साहू, प्रवीण कुमार सिन्हा एवं प्रीतम सिंह दीवान उपस्थित थे|


























