नौकरी : BPCL में निकली बंपर भर्ती

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, BPCL कोची ने योग्य उम्मीदवारों से ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार 27 अगस्त 2022 से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट mhrdnats.gov.in पर विजिट करना होगा। वहीं अप्लाई करने की लास्ट डेट 8 सितंबर 2022 तय की गई है।सरकारी नौकरी:भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 102 पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स 8 सितंबर तक करें अप्लाई
3 दिन पहले
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, BPCL कोची ने योग्य उम्मीदवारों से ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार 27 अगस्त 2022 से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट mhrdnats.gov.in पर विजिट करना होगा। वहीं अप्लाई करने की लास्ट डेट 8 सितंबर 2022 तय की गई है।
पदों की संख्या : 102
योग्यता
इन पदों के लिए न्यूनतम 60% अंकों के साथ संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री होल्डर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इनकी उम्र की गिनती 1 सितंबर 2022 से की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें छूट भी दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का सिलेक्शन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवारों को उनकी संबंधित डिग्रियों में प्राप्त अंकों के माध्यम से शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।























