पिथौरा: लकडी के डण्डा से मारपीट मामला दर्ज


पिथौरा(काकाखबरीलाल ). आरक्षी केंद्र में
वंदना ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अट्ठारहगुडी में अपने परिवार के साथ रहती हैं नंदकुमार ठाकुर निवासी अट्ठारहगुडी उनके बडा भाई है जिसके दो लडकी एक लडका है दिनांक 01.03.23 के ग्राम अट्ठारहगुडी के पूर्व सरपंच महेन्द्र कुमार डडसेना उन्हें फोन करके बताये कि नंदकुमार ठाकुर को ग्राम पिथौरा का विपिन पाण्डेय कुरू लकडी के डण्डा से मारपीट किया है जिसके कारण वह मृत हो गया है और उनका शव पिथौरा हास्पिटल में पडा है कि सूचना पाकर वह अपने चचेरे भाई ईशर ठाकुर, आनंद ठाकुर के साथ पिथौरा हास्पिटल आई तो देखी तो भाई नंदकुमार ठाकुर के सिर, नाक, मुंह से खून निकलकर सुख गया है और मुंह खुला हुआ है और वह मृत है वहां पर उपस्थित महेन्द्र कुमार डडसेना, आत्माराम डडसेना ने बताया कि उनके भाई नंदकुमार जो मानसिक रूप से विक्षिप्त था वह बार चौक में स्थित विपिन पाण्डेय के पान दुकान में कुछ सामान लेने गया था जहां उससे किसी बात पर बहस हो गई जिसके कारण विपिन पाण्डेय ने एक कुरू लकडी के डण्डा से उसके सिर, मुंह, नाक में करीब 6-7 बार प्राणघातक हमला कर मारपीट किया जिसके कारण वह गिर गया और वहा पर उपस्थित कई लोग उसे पिथौरा हस्पिटल ले गये जहां वह मृत हो चुका था घटना को पिथौरा के परमेश्वर सेन, संतोष देवांगन, देवराज सरदार (लक्ष्मी सायकल दुकान), राजकुमार उपाध्याय और कई लोग विपिन पाण्डेय द्वारा कुरू के डण्डे से भाई को मारपीट करते हुए देखे है। पुलिस ने प्राथिया कि शिकायत पर 294-IPC, 323-IPC, 354-IPC, 427-IPC, 452-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.

























