सरायपाली

सरायपाली:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सविंधान दिवस मनाया गया

सरायपाली।स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में 26 नवंबर 25 को संविधान दिवस मनाया गया जहां पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कुणाल नायक के द्वारा सीएचसी सरायपाली स्टाफ को संविधान दिवस का शपथ दिलाया गया एवं बताया गया कि भारत एक प्रजातांत्रिक देश है और यहां का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है जिसे संविधान सभा में 26 नवंबर 1949 ई को एतद द्वारा अंगीकृत ,अधिनियमित और आत्मर्पित किया गया था 26 नवंबर 1950 को संविधान को भारत में लागू किया गया था । इसी कड़ी में खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे ने बताया कि भारत में जनता का ,जनता के लिए ,जनता के द्वारा चुनी गई सरकार के द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर शासन चलाया जाता है। डॉ भीमराव अंबेडकर के द्वारा संविधान का निर्माण किया गया है जिसे बनाने में 2 साल 11 माह 18 दिन लगा था हमें अपने संविधान में निहित सभी अधिनियम, मौलिक अधिकार व मौलिक कर्तव्य का पालन करना चाहिए जिससे राष्ट्र की एकता और अखंडता बनी रहे ।इस कार्यक्रम में सीएचसी सरायपाली के सभी स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!