सरायपाली

सरायपाली : शराब बिक्री की रकम गायब मामला दर्ज

सरायपाली( काकाखबरीलाल). महासमुन्द में टाप सिक्युरिटी एण्ड फैसिलिटीज मैनेजमेंट कंपनी में जिला समन्वयक के पद पर पदस्थ प्रवेश कुमार पिता त्रिलोक चंद जैन (31) मेन रोड जगदीश मंदिर के पास नारायणपुर हाल बीटीआई रोड नियर स्वर्ण किराना स्टोर्स महासमुंद ने सरायपाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी कंपनी द्वारा सी.एस.एम.सी.एल की मदिरा दुकानों की बिक्री रकम को संग्रहित कर बैंक में जमा करने का कार्य करती है। जिला महासमुंद में बिक्री की राशि को महासमुंद व सरायपाली दो जगह संग्रहीत करने का कार्य किया जाता है| सरायपाली में कलेक्शन की रकम को चेस्ट में रखने का कार्य पुरानी बस्ती सरायपाली स्थित कार्यालय में रखा जाता है । अगले दिन बैंक में राशि जमा कर दी जाती है।

सरायपाली स्थित उक्त कार्यालय में दिनांक 12/06/2022 व 13/06/2022 की बिक्री राशि नगदी रकम 47,63,880 रूपये को कलेक्शन कर कार्यालय के चेस्ट में रखा गया था। दिनांक 14/06/22 को पता चला कि उक्त राशि जो लाकर में रखा था उसे किसी के द्वारा ताला खोलकर रकम ले लिया गया है। सरायपाली स्थित कलेक्शन सेंटर चेस्ट रूम में कार्यरत गनमैन डोमन लाल वर्मा व प्रज्वलित सिंह (लाला) तथा घनश्याम साहू पर उन्होंने शक जताया है। उन दोनो के द्वारा मदिरा दुकानों की बिक्री रकम की संग्रहित राशि नगदी रकम को बेइमानीपूर्वक अपने पास रखे जाने के अंदेशे में कार्यवाही हेतु आवेदन पेश किए जाने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 409,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

ये है मामला

रकम कलेक्शन का कार्य प्रज्वलित सिंह व घनश्याम करते थे तथा उक्त राशि को चेस्ट में रखते थे। उक्त राशि को बैंक में जमा करने का कार्य परशुराम करता है। अर्जुन सुराना द्वारा दुकानो से कुल रकम लाने व कुल रकम बैंक मे जमा किए जाने की जानकारी महासमुन्द ऑफिस में देने का कार्य किया जाता है। दिनांक 14/06/2022 के समय 1:16 रात में अर्जुन सुराना ने फोन करके बताया कि जो उपरोक्त राशि लॉकर में रखा गया था उसे किसी के द्वारा ताला खोलकर ले लिया है। इसकी जानकारी प्रवेश सुराना को मिलते ही रात में 1:30 बजे के लगभग निकलकर 3 बजे वे सरायपाली पहुंचकर सभी से बातचीत करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वह सभी स्टाफ घनश्याम, परशुराम, प्रज्वलित सिंह मनोहर, पीकू, असीम, मनीष के साथ घनश्याम के जन्मदिन कार्यक्रम में घनश्याम के घर गए थे।

सभी स्टाफ के द्वारा बताया गया की रोज चेस्ट व चेस्ट रूम की चाबी प्रज्वलित सिंह रखता था। किसी व्यक्ति द्वारा सरकारी राशि को वहां से गबन व हेराफेरी कर लिया है अथवा ले गया है। प्रवेश को इन सब से बातचीत करने के बाद गनमैन डोमन लाल वर्मा व प्रज्वलित सिंह (लाला) तथा घनश्याम साहू पर शक है क्योंकि गनमैन डोमन लाल वर्मा की नगद राशि की सुरक्षा हेतु ड्यूटी लगाई गई थी और बीच पार्टी में प्रज्वलित सिंह चेस्ट रूम जाने के लिए निकल गया था और घनश्याम साहू पार्टी स्थल से तीन बार समान लेने के लिए निकला था।
बहरहाल पुलिस ने तीनों संदेहियों पर 409, 34 का अपराध दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

 

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!