महासमुंद

सीएम के हाथों होगा शिलान्यास ,प्रेस क्लब ने सीएम व पूनम का जताया आभार.

शुकदेव वैष्णव,महासमुंद/काकाखबरीलाल: प्रेस क्लब महासमुंद के सांस्कृतिक-साहित्यिक गतिविधयों को संचालित करने के लिए पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री घोषणा मद से दस लाख स्र्पये स्वीकृत किया है। पूर्व राज्यमंत्री ने शहर की 43 साल पुरानी संस्था प्रेस क्लब की रचनात्मक गतिविधियो के लिए भवन निर्माण कराने मुख्यमंत्री से राशि दिलाने की गत दिनों एक कार्यक्रम के दौरान घोषणा की थी इस पर कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए गत माह सामान्य प्रशासन विभाग से स्वीकृति पत्र कलेक्टर को भेजा गया।
जिस पर प्राक्कलन तैयार कर तकनीकी और प्रशासकीय स्वीकृति के साथ ही जल्द ही भवन निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। सात सितंबर को मुख्यमंत्री के विकास यात्रा में महासमुंद प्रवास के दौरान इसका शिलान्यास कराए जाने की खबर है। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारी की जा रही है। 3 सितंबर को प्रेस क्लब महासमुंद की बैठक में उक्ताशय की जानकारी देते हुए अध्यक्ष आनंदराम साहू ने मुख्यमंत्री डा रमनसिंह और पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर का आभार जताया । और प्रेस क्लब की वर्षों पुरानी परंपरा और साहित्यिक आयोजनों को बढ़ावा देने की दिशा में इसे खास योगदान बताया । गौरतलब है कि प्रेस क्लब को सर्वसुविधायुक्त और वृहद जन उपयोगी बनाने करीब 50 लाख रुपए की कार्ययोजना बनाई गई है। जिसकी पूर्ति जनप्रतिनिधि अपने-अपने मद से कर रहे हैं।

इसकी आधारशिला दिसंबर2017 में सांसद निधि से स्वीकृत 8 लाख रुपए से रखी गई थी। समन्वित विकास के लिए समितियां गठित सांस्कृतिक-साहित्यिक भवन निर्माण के लिए पूर्व में गठित समिति का पुनर्गठन करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष आनंदराम साहू के संयोजन में सात सदस्यी वर्किंग कमेटी का गठन बैठक में सर्वसम्मति से किया । जिसमें महासचिव रत्नेश सोनी, कोषाध्यक्ष विजय चौहान, संरक्षकद्वय बाबूलाल साहू, संजय डफले, विपिन दुबे और संजय महंती विशेष रूप से शामिल हैं। इसी प्रकार पत्रकार कालोनी बनाने के लिए संजय महंती के संयोजन में 9 सदस्यी कमेटी का गठन किया गया। इस समिति में पूर्व अध्यक्षद्वय श्रीराम कुमार तिवारी सुमन, हेमंत राठौड़, पूर्व उपाध्यक्ष अजय पांडेय, पूर्व महासचिव भरत यादव, सांस्कृतिक सचिव प्रभात महंती, रवि विदानी, पोषण कन्नोजे, ऐतराम साहू प्रमुख रूप से शामिल हैं। बैठक में संरक्षक सालिकराम कन्नोजे संजय यादव, उत्तरा विदानी, जसवंत पवार, देवीचंद राठी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!