यहां जगन्नाथ धाम पर्यटन स्थल की रखी गई बैठक

काकाखबरीलाल@सरायपाली। ग्राम नानकपाली में चन्द्रभान नायक की अध्यक्षता में जगन्नाथ धाम पर्यटन स्थल की एक आवश्यक बैठक रखी गई, जिसमें अनेक निर्णय लिये गए। बैठक में श्री नायक ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि भालूडोंगर से गुफाओं एवं अवशेष मूर्तियों के पुनरार्वतन हेतु पांच लाख रूपये की स्वीकति मिल गई है। साथ ही विधायक मद से भी तीन लाख रुपए प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जगन्नाथ मंदिर नहीं के बराबर हैं, अब एक ही छत पर जगन्नाथ धाम, अयोध्या धाम, कैलाश धाम कथा वृंदावन धाम यात्रा के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अर्जुन प्रधान, सचिव आत्माराम, कोषाध्यक्ष घनश्याम साहू, प्रवक्ता मोहन भोई, गणेशाराम, लिंगराज साहू, मोहन रविशंकर, मिनकेतन, शंभू, प्रकाश, सुरेंद्र बारिक, निर्मल, प्रेम राज, प्रकाश, महेश, नित्यानंद, लिंगराज, कृष्ण चंद्र महेश, विनोद, प्रमोद प्रधान आदि उपस्थित थे।

























