सरायपाली: छिर्राबाहरा में लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहे युवक गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस को 05/05/2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम छिर्राबाहरा में एक व्यक्ति लोगो को शराब पीने पिलाने की साधन पानी, गिलास उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन कर रहा है कि सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किये शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये। आरोपी बारीक लाल पिता मोहनलाल निषाद उम्र 28 साल साकिन छिर्राबाहरा को डिस्पोजल गिलास, पानी पाउच रखकर लोगो को शराब पीने का साधन उपलब्ध कराकर धन अर्जन करते हुये रंगे हाथ पकडा गया। आरोपी के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन की सील बंद जिसमें 180 एमएल भरी हुई एवं एक सील टुटी हुई देशी प्लेन शराब पौवा जिसमें 50 एमएल शराब भरी हुई जुमला 230 एमएल कीमती 100 रूपये, 02 नग डिस्पोजल गिलास, 2 नग पानी पाऊच कीमती 10 रूपये जुमला कीमती 110 रूपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने धारा 36(क) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया है.
























