छत्तीसगढ़

सरायपाली: आंसरसीट जमा करने काॅलेज में परीक्षार्थी की लंबी लाइन

महाविद्यालयीन परीक्षाएं शुरू हो गई है। इस वक्त बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा उपरांत उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के लिए कॉलेजों में पहुंच रहे हैं।

परीक्षार्थियों से उत्तर लिखने की समय-सीमा खत्म होने के बाद जल्द से जल्द उत्तरपुस्तिका जमा करने कहा गया है, ताकि अंतिम समय में भीड़ न उमड़े। बावजूद इसके स्व.राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में कल हजारों की संख्या में विद्यार्थी उत्तरपुस्तिका जमा करने अंतिम समय में पहुंचे थे। इनकी लंबी कतार और भीड़ के चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।

मालूम हो कि शनिवार को पहले ही दिन भारी भीड़ के कारण विद्यार्थियों को पानी और छांव के लिए काफी तरसना पड़ा था। पहले दिन हुई अव्यवस्था को सुधारते हुए दूसरे दिन कॉलेज प्रबंधन ने टेंट और पानी की व्यवस्था कराई है ताकि विद्यार्थियों को कोई परेशानी न हो। स्व.राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में उत्तर पुस्तिक जमा काउंटर के सामने में एक टेंट लगाया गया है, जहां परीक्षार्थी लाइन लगाते हैं। वहीं दूसरी तरफ  कैंटीन के सामने एक टेंट लगाया गया है, जहां 15 मटके में ठंडा पानी रखा गया है और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक छात्रों को पानी उपलब्ध करा रहे हैं

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!