छत्तीसगढ़

दो सिर और आंखें तीन.. गाय ने अनोखे बछड़े को दिया जन्म

नबरंगपुर में नवरात्रि के दौरान कुदरत का अनोखा करिश्मा देखने को मिला है। यहां एक गाय ने दो सिर वाले बछड़े को जन्म दिया। इस बछड़े का जन्म दो सिर और तीन आंखों के साथ हुआ. बछड़े के जन्म के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने ‘मां दुर्गा के अवतार’ के रूप में इसकी पूजा करना शुरू कर दिया।

बछड़े का जन्म नबरंगपुर जिले के कुमुली पंचायत के बीजापुर गांव में हुआ। यहां किसान धनीराम की गाय ने जब इस बछड़े को जन्म दिया तो सभी लोग हैरान रह गए. क्योंकि बछड़े के दो सिर और तीन आंखें थीं।

धनीराम ने दो साल पहले गाय खरीदी थी। हाल ही में जब गाय को प्रसव में कुछ परेशानी हुई, तो धनीराम ने उसकी जांच की और पाया कि बछड़ा दो सिर और तीन आंखों के साथ पैदा हुआ है।

इस अनोखे बछड़े को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर बछड़े की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें उसके दो सिर दिखाई दे रहे हैं।

नवरात्रि के अवसर पर अनोखे बछड़े के जन्म लेने के कारण मोहल्ले के लोगों ने बछड़े की ‘मां दुर्गा के अवतार’ के रूप में पूजा करना शुरू कर दिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!