महासमुंद
जिला पंचायत सदस्य हेमकुमारी प्रेम नायक एवं रजपालपुर सरपंच ने किया ध्वजारोहण

महासमुंद(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह से झंडावंदन का कार्यक्रम शुरू हो गया। कोरोना संक्रमण के बाद भी लोगों में आजादी के पर्व को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ है। जिला पंचायत सदस्य हेमकुमारी प्रेम नायक ने जिला क्षेत्र क्र. 10 एवं रजपालपुर सरपंच प्रेमलाल नायक के द्वारा विभिन्न जगहों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस बार आयोजन में स्कूली बच्चे शामिल नहीं हुए।
AD#1




























