सरायपाली :ट्रक की ठोकर से बाईक सवार की मौत


सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र सिघोडा में दौलत राम बरिहा ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कलेण्डा थाना सिंघोकडा जिला महासमुंद का रहने वाला हैं खेती किसानी काम करता हैं दिनांक 18/08/2023 को मोटर सायकल एच एफ डिलक्स क्रमांक CG 06 GR 5276 मे लडका रवि कुमार बरिहा, महेन्द्र साहू, एवं राजेश साहू तीनो सोहेला उडिसा गये थे वहा से वापस आते समय एनएच 53 रोड दिनो मिरी के ठेला के सामने ग्राम सिंघोडा के पास पहूंचे थे कि विपरित दिशा से आ रही अज्ञात ट्रक का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर भाग गया, जिससे मोटर सायकल सवार तीनो व्यक्ति मोटर सायकल सहित रोड ऊपर गिर गये एक्सीडेंट करने से रवि बरिहा, महेन्द्र साहू एवं राकेश साहू के सिर के पीछे, चेहरा, मे गंभीर चोट लगा था तथा मोटर सायकल के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, घायलो को ईलाज हेतु 112 वाहन द्वारा शासकीय अस्पताल सरायपाली ले गया जहां ईलाज के दौरान रवि बरिहा, एवं महेन्द्र साहू का मृत्यु हो गया तथा राकेश साहू ईलाजरत है, पुलिस ने 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.





























