दिब्यधाम नानक सागर में27 को कार्यक्रम


नंदकिशोर अग्रवाल
काकाखबरीलाल@पिथौरा नगर। श्री गुरुनानक देव जी के दिव्य धाम नानक सागर में 27 मार्च को होला महल्ला का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।ज्ञात हो कि अब तक देश भर में मात्र दो स्थान आनन्दपुर साहिब एवम हजूर साहिब में ही होला महल्ला का पर्व होली के दिन मनाया जाता है।अब यह पर्व इस वर्ष से नानक सागर में भी मनाया जाएगा।
नानकसागर गुरुद्वारा निर्माण समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा एवम रिंकू ओबेरॉय ने इस सम्बंध में जानकरी देते हुए बताया कि नानक सागर गुरुद्वारा गढ़फुलझर में आयोजित एक बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 27 मार्च को यहां होला मोहल्ला का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इस दिन गुरु की भूमि पर सुबह 11 से 1 बजे तक कीर्तन समागम ,दोपहर 1 से 2 बजे तक लंगर , इसके बाद ढाई से शाम 6 बजे के बीच होला मोहल्ला,फूलों की वर्षा के साथ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुचने वाली गतका टीम के बीच कॉम्पिटिशन आयोजित किया गया।उक्त कार्यक्रम में जिले के साथ पूरे देश के श्रद्धालुओ के पहुचने की संभावना है।बैठक में मुख्यतः रिंकू ओबेरॉय, बाबा बुड्ढा साहिब गुरुद्वारा के प्रधान,हरिकिशन सिंह राजपूत, गुरुद्वारा श्री नानकसर साहिब गुरुद्वारा के प्रधान हरजिंदर सिंह हरजु महिपाल सिह,जरनेट सिंह,जसकल सिंह बलबिर सिंह
जगवाल सिंह,तरसेन सिंह,गजराज सिंह ललितसिह ,दलजित और सरोज कौर
रविन्दर कौर,अमन ओबेराय ,रंजमित कोर
प्रितम कौर सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
।।पूर्व में भी मनाया जाता था होली पर्व।।
उक्त सम्बन्ध में गढ़फुलझर और नानक सागर के ग्रामीणों ने बताया कि नानक सागर में दसको पूर्व भी होला मोहल्ला का कार्यक्रम मनाया जाता रहा है।इस जानकारी के बाद ही नानक सागर गुरुद्वारा निर्माण समिति द्वारा होली के बाद होला मोहल्ला कार्यक्रम मनाने का निर्णय लिया गया है।


























