महासुमंद
कोमाखान: चाबी को लेकर पिटाई मामला दर्ज

कोमाखान। आरक्षी केंद्र अंतर्गत मोटर सायकल का चाबी को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है।लक्ष्मी टंडन ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बिन्द्रावन थाना कोमाखान जिला महासमुंद की निवासी हैं । कक्षा 08 वीं तक पढी लिखी है गॄहणी है । दिनांक 30/04/2026 को शाम करीबन 05.00 बजे खाना बना रही थी कि उसी समय जेठ आनंद राम टंडन घर के सामने आकर राजकुमार टंडन को मोटर सायकल का चाबी मांग रहा था जिसे पति द्वारा मना करने पर क्यों मुझे चाबी नही दे रहे हो कहकर हाथ मुक्का से मारपीट कर रहा था जिसे छुडाने का प्रयास करने पर हाथ मुक्का से पीठ, गाल, गर्दन में मारपीट कर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना को गांव के गोलू टंडन, कोल्दहिन देखे सूने है । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1

























