बसना

पियूष मिश्रा के साथ हजारों युवाओं ने दी राज्यपाल को श्रद्धांजलि

शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल: युवाओं में पियुष की अच्छी पकड़
विगत दिनों भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पियुष मिश्रा के नेतृत्व में बसना विधानसभा के हजारों युवाओं ने महामहिम राज्यपाल बलराम दास टण्डन को बसना के शहीद वीर नारायण सिंह चौक में श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

विदित है कि स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या 14 अगस्त को युवाओ में देश भक्ति का जज्बा जगाने एव उसे बरकरार रखने के लिए पियुष मिश्रा ने युवा एकता मार्च एव भारत माता की आरती का आयोजन किया था,जिसमे युवा एकता मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरती एवं अंत मे शहीद वीर नारायण सिंह चौक में भारत माता की आरती होनी थी,इस कार्यक्रम में 5 ऐसे प्रतीकात्मक को विशिष्ट रूप में अतिथि बनाया गया था जिन्होने अपनी जीवन और जवानी,भारतीय जनता पार्टी को खड़ा करने में लगा दी थी,एव उन अतिथियों का सम्मान भी उसी दिन होना था,परन्तु कार्यक्रम के कुछ ही समय पूर्व छतीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल बलराम दास जी टण्डन का आकस्मिक निधन हो गया एवम छत्तीसगढ़ सरकार ने 7 दिन का राजकीय शोक घोसित कर दिया फलस्वरूप कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा, स्थगन के बावजूद बसना विधानसभा के हजारों युवा अपने नेता से मिलने पहुंचे पश्चात पार्टी के वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन एवं अपने साथियों के सुझाव से पियुष ने कार्यक्रम के स्वरूप बदलकर शांति मार्च एव श्रधांजलि सभा के रूप में परिवर्तित किया,इसके बाद शांति मार्च अजमेर फ्यूल्स से शहीद वीर नारायण चौक के लिए निकली इस दोरान हजारों युवा अपने नेता के साथ कदम से कदम मिलाते दिखे, पश्चात चौक में सभी ने मिलकर राज्यपाल को श्रद्धांजलि दी एव दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस पूरे कार्यक्रम के बाद पियुष ने बसना विधानसभा के दूरस्थ अंचल से आये युवा साथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान मुख्य रूप से गौतम प्रधान,सतीश अग्रवाल,सतपाल छाबड़ा,जगदीश प्रधान,जीवन पटेल,नन्दकुमार चौधरी,कलपराम साहू,जानकी महाराज,अनिल अग्रवाल, अभिमन्यु जायसवाल,पुष्पलता साव,बसन्ती मलिक,सोनू श्रीवास्तव,रामनरेश बघेल,रोमी सलूजा, परदेशी पटेल,मुकेश जोशी,कामेश बंजारा, दीपेश मिश्रा,उमलेश साव,नरेंद्र यादव,अंकित छाबड़ा,डॉ सुशील प्रधान,सूरज शुक्ला,कुलेश पण्डा,गुडलक बारीक,विजयशंकर विशाल,वेणुधर पटेल,समेत हजारों की संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!