छत्तीसगढ़

10 जनवरी को 19 पदों पर होगी भर्ती…..

जिला रोजगार एवं स्वरोजागर मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा 10 जनवरी 2022 को 19 पद हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजागर अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में मनीष फूड प्रोडक्ट्स के द्वारा रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसमें सेल्स एक्जिकेटिव के 10 पद, ऑफिस मैनेजर के 01 पद, सुपरवाईजर के 2 पद, लैब टेक्नेशियन के 02 पद, टेक्निकक के 02 पद, इलेक्ट्रीशिन के 1 पद एवं मेकेनिकल के 01 पद कुल 19 पद शामिल है।

उक्त पद हेतु 10 हजार से 18 हजार रुपए तक वेतनमान निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इच्छुक सभी अभ्यर्थी 10 जनवरी 2022 को प्रातः11 बजे वजे मूल प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्व-रोजागर मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते है।

प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 5 जनवरी को – जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर में 05 जनवरी 2022 को प्रातः 11 बजे सध्या 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से स्वतंत्र माईक्रोफाईन प्रायवेट लिमिटेड के कुल 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। स्वतंत्र माईक्रोफाईन प्रायवेट मितिटेड के ट्रेनी फिल्ड ऑफिसर में शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण, रिटेल में 10वीं उर्त्तीण तथा किसान मिनेरल प्रायवेट लिमिटेड के मेसन में 8वी उर्त्तीण और एक्टोमोटिव में शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!