छत्तीसगढ़

इलाके में चोरों ने तिजोरी उठाकर बाहर फेंकी, कुदाली से तोड़कर निकाले 3 लाख रुपये

रायपुर के भाठागांव इलाके में हुई एक चोरी का वीडियो सामने आया है. इसमें चोर एक कुरियर कंपनी के ऑफिस में खिड़की के रास्ते घुसते और तिजोरी को इसी रास्ते से बाहर ले जाते दिख रहे हैं. घटना रविवार रात की है, इसमें लगभग 3 लाख रुपयों की चोरी हुई थी. अब सामने आए CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है.

प्रोफेसर कॉलोनी में ई-कॉम एक्सप्रेस नाम के दफ्तर में हुई चोरी के मामले में पुलिस यहां काम कर चुके पुराने कर्मचारियों की जानकारी जुटा रही है. पुलिस को शक है कि कुछ लोगों ने पूरी तरह से रेकी की उन्हें पता था कि तिजोरी के पास एक खिड़की से अंदर जाया जा सकता है. इसके बाद ये चोरी की गई. पुलिस इस चोरी में शामिल लोगों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है.

कुरियर कंपनी के ऑफिस के मैनेजर एसके निजामुद्दीन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है. ऑफिस से कुछ दूरी पर जहां टूटी तिजोरी मिली वहां से पुलिस ने कुदाली और आरी भी बरामद की है. चोरों ने ऑफिस के अंदर से जब तिजोरी को बाहर फेंका वो नाले में गिरी, फिर उसे वहां से निकालकर चोर अपने साथ कुछ दूर ले जाकर तोड़-फोड़ करने लगे.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!