महांसमुद : हाथ मुक्के से मारपीट

महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केंद्र में रवि साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बोरियाझर में रहता हैं , राजमिस्त्री का काम करता हैं । वर्ष 2016 में वह पदमनी मोंगरे से प्रेम संबंध होने से उसे पत्नि बनाकर रखा था जिसकी 2022 में मृत्यु हो गयी है। उसका लडका आरोपी वासु मोंगरे है जो अपनी मां को पत्नि बनाया और उसका ईलाज ठीक नही कराया जिससे वह मर गयी कहकर अक्सर वाद विवाद कर रंजिश रखता है इसी बात को लेकर दिनांक 08.03.23 को विष्णु किराना स्टोर्स के पास ग्राम बोरियाझर में देखा और अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगा मना करने पर हाथ मुक्के से मारपीट कर बाये कान के पास चोट पहुचाया है, और वह आज तुझे जान से खतम कर दुंगा कहकर अपने घर गया और एक बडा सा चाकू नुमा धारदार हथियार लेकर आया और मारने के लिये दौडाया प्राथी ने भयभीत होकर अपने घर तरफ दौड कर भाग कर अपनी जान बचाया घटना को गांव के किशन ध्रुव ,गोपाल यादव देखे सुने और बीच बचाव किये है। पुलिस ने प्राथी की शिकायत पर 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC, 25-LKS, 27-LKS




















