छत्तीसगढ़

रायपुर : मतदाता सूची पुनरीक्षण : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी करेंगे ‘आम जनता से सीधा संवाद’

17 जनवरी को दोपहर 12 बजे से एक बजे तक फेसबुक एवं ट्वीटर पर

लोगों से होंगे रू-ब-रू

निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने एवं संशोधन संबंधी सवालों के देंगे जवाब

रायपुर/काकाखबरीलाल 16 जनवरी 2019

छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू कल 17 जनवरी को फेसबुक और ट्वीटर के जरिए लोगों से सीधा संवाद करेंगे। वे दोनों सोशियल मीडिया मंचों पर कल दोपहर 12 बजे से एक बजे तक लाइव रहेंगे। श्री साहू इस दौरान प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बारे में आम जनता को जानकारी देंगे और इससे जुड़े सवालों के जवाब भी देंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के फेसबुक पेज @CEO Chhattisgarh एवं ट्वीटर हैंडल @CEOChhattisgarh पर जाकर इच्छुक व्यक्ति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू से निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने एवं उसमें संशोधन संबंधी सवाल पूछ सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश में फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य प्रगति पर है। इसके तहत विगत 26 दिसम्बर 2018 को विस्तृत मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। प्रकाशित मतदाता सूची के संबंध में दावा या आपत्ति 25 जनवरी 2019 तक प्रस्तुत की जा सकती है। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निराकरण 11 फरवरी 2019 के पहले किया जाएगा। इसके बाद 18 फरवरी से पहले डॉटाबेस को अपडेट एवं पूरक मतदाता सूची तैयार की जाएगी। संशोधन एवं नए नाम जोड़ने के बाद 22 फरवरी को अंतिम रूप से पुनरीक्षित मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!