छत्तीसगढ़
महांसमुद : सड़क एक्सीडेंट में सिरपुर पत्रकार की मौत

शनिवार को कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के लमना गांव में हुए सडक़ हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में महासमुंद जिले के सिरपुर के पत्रकार पंकज कुमार झा भी शामिल हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार को रायपुर के महादेव स्थित श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान परिजन व अन्य लोग मौजूद रहे। पंकज शारदा नंद झा के बेटे थे। वे अपने पीछे तीन छोटे बच्चे, बेटी आद्या, दिव्या और बेटा जलज सहित भाई छोटे कुमार झा और राम किशोर झा सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए।
AD#1





























