छत्तीसगढ़

सरायपाली: तीन चोर सहित एक खरीददार को पुलिस ने दबोचा

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा जिलें में चोरी की बढ़ती हुई घटनाओं को देखते हुये प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये थाना सरायपाली एवं सायबर सेल की टीम को अपराधियों की पतासाजी एंव मशरूका बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। दोनो टीम में मुखबीर लगाकर एवं घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगालते हुये पुराने अपराधियों की पतासाजी पर पूछताछ किया जा रहा था। इसी दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की विरेन्द्र नगर वार्ड नं0 02 सरायपाली में तीन व्यक्ति एक एलईडी टीवी एवं कम्प्यूटर माईंटर बेचने हेतु ग्राहक तलाश कर रहे थे।
मुखबीर सूचना तस्दीक हेतु सायबर टीम एवं थाना सरायपाली की टीम विरेन्द्र नगर जाकर घेराबंदी कर तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा एवं पूछताछ करने पर अपना नाम मुकेश दास पिता स्व. चमार दास उम्र 28 वर्ष सा. वार्ड नं. 15 गुरूघासीदास वार्ड महलपारा सरायपाली, संजय उर्फ मुनु पिता अशोक मेश्राम उम्र 19 वर्ष सा. विरेन्द्र नगर वार्ड नं. 02 सरायपाली, सतीश दास पिता शौकीलाल मलिक उम्र 27 वर्ष सा. विरेन्द्र नगर वार्ड नं. 02 सरायपाली बतायें। जिनसे पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देते हुये टाल मटोल कर पुलिस को गुमराह करते रहे। संदिग्धों को बारिकी से पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार करते हुये बताये की दिनांक 22-23.08.21 की दम्यानी रात को विरेन्द्र नगर कॉलोनी में प्रार्थी के सुने मकान का ताला तोड़कर तीन एक साथ मिलकर मकान अंदर प्रवेश कर मकान में रखे एल.ए.डी टीवी, कम्प्यूटर माइंटर, कीबोर्ड, माउस, टूल्लू पम्प 02 नग, पर्दा 02 नग, लेडिस शूर्ट चोरी कर ले गये थे और चोरी के सामान को आपस में बटवार कर अपने-अपने घर में रखना बतायें। इसी तरह आरोपीगण से पूर्व में प्रार्थी अर्जुन पटेल पिता बंशीधर पटेल सा0 विरेन्द्र नगर के घर में करीब एक माह पूर्व हुये चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपीगण बताये कि विरेन्द्र नगर के एक सुने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे एक सोने का हार, एक सोने का मंगलसूत्र, सोने की चौन, सोने का फुल्ली, चांदी का पायल एवं नगदी रकम चोरी करना अपराध करना स्वीकार कियें।

नगदी रकम को आपस में तीनो मिलकर बटवारा कर खाने-पीने में खर्च कर देना बताये तथा सोने-चांदी के ज्वेरात को बसना के श्याम ज्वेलर्स में बिक्री कर देना बताये। आरोपीगण कथनानुसार श्याम ज्वेलर्स बसना के मालिक (खरीदार) राकेश अग्रवाल पिता श्याम संदर अग्रवाल उम्र 30 वर्ष सांकरा हाल श्याम ज्वेलर्स बसना से पूछताछ कर उसके कब्जे से एक सोने का मंगलसूत्र, सोने की चौन, सोने का फुल्ली, चांदी का पायल कीमती 66850.00 रूपयें को जप्त किया गया। आरोपीगण मुकेश दास, संजय उर्फ मुनु, सतीश दास के कब्जे से एल.ए.डी टीवी, कम्प्यूटर माइंटर, कीबोर्ड, माउस, टूल्लू पम्प 02 नग, पर्दा 02 नग, लेडिस शूर्ट कीमती करीब 50,000 रूपयें को जप्त कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर थाना सरायपाली पंजीबद्ध अपराध क्र0 290/21 धारा 457,380,34, 411 ताहि0 एवं अपराध क्र0 344/21 धारा 457,380 भादवि0 के तहत कार्यवाही की गई।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!