छत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में वन विकास निगम अध्यक्ष देवेंद्र बहादुर सिंह ने की शिरकत

मांधाता सिंह ठाकुर@पिथौरा । विश्व आदिवासी दिवस पिथौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया। आदिवासी सभ्यता, संस्कृति को अक्षुण्य बनाए रखने के साथ संवैधानिक अधिकारों के लिए सजग रहने का आह्वान समाज के लोगों से किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह थे अतिथि के रूप में करण दीवान, अनंत सिंह वर्मा, भोलसिंह सिदार ,कार्तिकराम ठाकुर, पूरन बरिहा, तुलाराम शोरी, मन्नूलाल ठाकुर, मोहन ठाकुर, रनसाय ठाकुर, जामसिंह दीवान, जयसिंह नेगी, तुलाराम नेताम, देवीसिंह ठाकुर, श्यामलाल ठाकुर,मनराखन ठाकुर, जगबंधु कौध, आलेख भोई, गजेंद्र बरिहा, थे । अतिथियों ने अपने उद्बोधन में आदिवासी समाज के लोगों को संवैधानिक अधिकारों के लिए सजग रहने का आह्वान किया।अतिथियों ने कहा कि हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपरा ही हमारी पहचान है।इस पहचान को हमें अक्षुण्य बनाए रखना है। समाज हित में सभी से सहभागिता की अपील करते हुए अतिथियों ने आश्वस्त किया कि वे समाज को विकास पथ पर आगे ले जाने तत्पर है। समाज के लोगों से भी गलत का विरोध पूरी मजबूती के साथ करने, शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़े रहने आह्वान किया गया। इस दौरान वि.खं. के 22 आदिवासियों को वन विकास निगम के अध्यक्ष देवेंद्र बहादुर सिंह द्वारा वन अधिकार पट्टा एवं ऋण पुस्तिका वितरण किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन गोलू रावल एवं आभार प्रदर्शन डॉ. एस.एस.दीवान ने किया । इस अवसर पर तहसीलदार राममूर्ति दीवान, के. के. ठाकुर, के. डी. नाग ,ताहरसिंह ठाकुर, जसवंत सिंह पैकरा, सुरेंद्र कुमार भोई, धनमोती ठाकुर, कुंती ध्रुव, मनीषा ठाकुर, रेवती ठाकुर, कविता ध्रुव, सुशीला ठाकुर, हरिहर सिंह नाग ,ठाकुर सिंह ध्रुव, गौतम ध्रुव, चंदन ठाकुर, मंसीर ध्रुव ,गणेशराम ठाकुर, लतेल ठाकुर, सुखीराम ध्रुव, तुलसी दीवान, दशरथ बरिहा, गणेशराम ध्रुव, जयसिंह ठाकुर, गंगाधर बरिहा, प्रेमवल्लभ सूर्यवंशी ,बुधराम ठाकुर, श्याम कुमार नेताम, नानक ठाकुर, झगरूराम बरिहा,रामकुमार ठाकुर सहित समाज प्रमुख उपस्थित थे ।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!