सरायपाली: हर घर गुब्बारा कार बनाया


सरायपाली (काकाखबरीलाल).राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर के अवसर राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ का विज्ञान आधारित नवाचारी पहल के अंतर्गत हर घर गुब्बारा कार अभियान चलाया गया। जिसमें बच्चों द्वारा बहुत ही उत्सुकता के साथ गुब्बारा कार बनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत विद्यादायिनी मां सरस्वती के छायाचित्र पर पूजन अर्चन दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
बच्चों को कबाड़ से जुगाड़ सामग्रियों से गुब्बारा कर बनाना सिखाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के अनुपयोगी सामग्री को एकत्रित करके खिलौना बनाना सिखाया गया बच्चों को बोतलों के ढक्कन, जूस पाइप, धागा, गुब्बारा गम स्टिक ,लकड़ी स्टिक, सेलो टेप की सहायता से गुब्बारा कार बनवाया गया। इस अभियान के तहत बच्चों में आविष्कारक और वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। जिससे बच्चों में नए-नए निर्माण करने एवं अविष्कार करने की कल्पना कर सके। इस अवसर पर प्रधान पाठक दुर्वादल दीप ने उद्बोधन में बच्चों को विज्ञान दिवस मनाने का उद्देश्य, विज्ञान का अर्थ, विज्ञान हमारे दैनिक जीवन में,विज्ञान एक वरदान के रूप में और एक अभिशाप के रूप में आदि विषयों पर बच्चों के बीच चर्चा किया गया ।विज्ञान के प्रति जिज्ञासु प्रवृत्ति रखने हेतु प्रेरित किया गया ।
इस गतिविधि के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति की विशेषताओं की पूर्ति होती है जैसे
खिलौना आधारित शिक्षा,
अनुभव-आधारित शिक्षा, खेल आधारित शिक्षण,परियोजना आधारित शिक्षण, शिक्षक बच्चों को कुछ परियोजना बनाकर सीखने का अवसर देंगे
इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मूल भावना अनुसार भी बहुत कुछ सीखने एवं उपयोग करने के अवसर मिल सकेंगे.
इस गतिविधि में प्रधान पाठक दुर्वादल दीप, शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरस्वती चौहान ,उर्मिला, पद्मा, मंदाकिनी, प्रतिमा ,जमुना, ताराबाई, सुरेंद्री एवं बच्चे शामिल हुए।

























