चाची के साथ प्रेम संबंध रखने वाले भतीजे को चाचा ने कर दी हत्या

(सरायपाली काकाखबरीलाल). चाची के साथ प्रेम संबंध रखने वाले युवक को चाचा ने जान से मार कर सीने में पत्थर बांध कर कुंए में फेंक दिया और अपराध को छुपाने के प्रयास करने वाले पति-पत्नी को सरायपाली पुलिस ने दो घण्टे के भीतर खोज निकाला है। सरायपाली पुलिस ने हत्यारे चाचा और हत्या में मदद करने वाली चाची के खिलाफ भादवि की धारा 302, 201, 34 का मामला दर्ज कर आरोपियों का ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा दिया गया है। सरायपाली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि 14 अप्रैल को प्रार्थिया सौभागिनी साहू निवासी कसलबा ने थाने में अपने पति संजय साहू की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर संजय साहू की तलाश कर रही थी। पुलिस को 15 अप्रैल को पता चला की कसलाब सीमा में ग्राम बडेपंधी के टीकाराम पटेल के खेत में एक लाश पानी की सतह पर दिखाई दे रही है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और लाश को कुएं से बाहर निकलवाया तो पुलिस ने देखा की लाश के सीने में दो बड़े पत्थर बंधे हुए है और मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान भी है। मृतक की पहचान तत्काल ही संजय साहू के रूप में हो गई, जिसका सरायपाली पुलिस में गुमइंसान दर्ज है। पुलिस ने लाश का पंचनामा कर हत्या का मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। गौरतलब है कि सरायपाली पुलिस को प्रारंभिक जांच में ही यह जानकारी मिली की मृतक संजय साहू का अपनी चाची के साथ अवैध संबंध था और इसी बात को लेकर उसकी अपने चाचा संजीत साहू के साथ लड़ाई हुई थी। सरायपाली पुलिस ने संदेह के आधार पर संजीत साहू को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पुलिस को आरोपी ने जानकारी दी कि संजय साहू का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था। घटना के दिन वह अपने खेत में काम कर घर वापस लौटा तो उसने संजय साहू को अपनी पत्नी के साथ घर में आपत्ती जनक अवस्था में देख लिया और अपने गुस्से पर काबू नहीं कर सका। आरोपी संजीत साहू ने हाथ में रखे फावड़े से संजय पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे संजय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त दिन का समय था। इस वजह से पति-पत्नी दोनों ने मिलकर लाश को एक ड्रम में रख दिया और 13 अप्रैल की रात में ही आरोपी अपनी पत्नी निवेदिता के साथ मिलकर सायकल में ड्रम को रख कर टीकाराम पटेल के खेत में लाश को पत्थर से बांध कर कुएं में फेंक कर घर वापस आ गए और मृतक के मोबाइल और ड़्रम को जला दिया। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ भादवि की धारा 302, 201, 34 का मामला दर्ज कर ज्युडिशयल रिमाण्ड में दोनों को जेल भेज दिया है। उक्त कार्रवाई में सरायापाली थाना प्रभारी मल्लिका तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक विजय कुमार मिश्रा महिला आरक्षक हेमाद्री देवता शामिल थे।






























