बसना: गाली गलौज धमकी मामला दर्ज

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र में उमेश कुमार प्रधान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बिछिया में रहता है कक्षा बीए तक पढा लिखा है वर्तमान में घर पर ही रहकर सीजी पीएससी(प्रशासनिक सेवा) की तैयारी कर रहा है । गांव का गोस्वामी प्रधान गांव के सार्वजनिक जगह में अश्लिल स्लोगन कई बार लिख चूका है इस संबंध में गांव में मिटिंग किया गया था जिसमें उस समय के एसडीएम बसना व तहसीलदार बसना भी मिटिंग में शामील हुए थे जिसमें ग्रामिणों के समक्ष एसडीएम व तहसीलदार पंचनामा तैयार किये थे तथा गोस्वामी प्रधान को इस तरह का अश्लिल स्लोगन लिखने के लिए मना कर समझाईस दिया गया था । दिनांक 04.12.2024 को बाडी में स्वंय और भाई रूपेश प्रधान चाचा गौरचंद प्रधान काम कर रहे थे दोपहर करीब 12.30 बजे गोस्वामी प्रधान अपने ट्रैक्टर में आया और देखकर गंदी गंदी गाली गालौच कर था जिसे सुनकर क्यों गाली गलौच कर रहे हो कहने पर रूक गया व ट्रैक्टर को बीच रास्ता में खडा कर दिया तब तक उसका भाई गोपाल प्रधान और गोपाल का लड़का तोसेस प्रधान आ गये और तीनों एक राय होकर गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगे और झगडा विवाद करने लगे घटना को देख सुन कर गांव के राजेश गढतिया एवं अन्य लोग आये और समझाने लगे वे लोग नही मान रहे थे फिर वहां से चले गये गाली गलौच करते समय सुनने में बहुत बुरा लग रहा था। पुलिस ने296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























