सरायपाली

छत्तीसगढ़ योग साधना सभा के विकासखंड अध्यक्ष बने सुभाष


सराईपाली (काकाखबरीलाल).    योग साधना सभा छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष गुलशन खम्हारी, बाराडोली कराते व खेलकूद साधना सभ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष भोजराज साहू व प्रांतीय सचिव अक्षय कंवर के निर्देशानुसार सुभाष साव पिता शिवप्रसाद साव को सराईपाली का विकासखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया,साथ ही विकासखंड कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अमाना साव पति मनबोध साव,सुमित्रा यादव पिता पूर्णचन्द्र यादव व हरिलाल बरिहा का चयन किया गया।
साहित्य साधना सभा छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष व काव्य संसद के संस्थापक पुखराज यादव प्राज,उपाध्यक्ष डिग्रिलाल जगत,प्रांतीय सचिव व सहसंस्थापक सुन्दर लाल डडसेना”मधुर”,गुलशन खम्हारी(प्रांताध्यक्ष, योग साधना)ने सुभाष साव के चयन पर उन्हें बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि योग प्रशिक्षक सुभाष साव योग के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते हैं,साथ ही सामाजिक क्रियाकलापों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं,उनके चयन पर मुख्य रूप से काव्य संसद के सहसंस्थापक व प्रांतीय सचिव सुन्दर लाल डडसेना मधुर,भोजराज साहू(प्रान्तीय अध्यक्ष)अक्षय कंवर (प्रान्तीय सचिव कराते) उपस्थित थे।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!