
रामकुमार नायक, काकाखबरीलाल,रायपुर:-भाजपा और कांग्रेस ने भले ही अभी तक प्रत्याशी को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन जोगी कांग्रेस लगातार अपने प्रत्याशी के नामों का ऐलान करती जा रही है। इसी कड़ी में आज 7 और प्रत्याशी के नामों का ऐलान जोगी कांग्रेस ने कर दिया है। आज जिन प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है, उनमें बसना , राजिम, सीतापुर सहित 7 विधानसभा की सीटें शामिल हैं।
बसना से त्रिलोचन नायक
रामपुर से फूल सिंह राठिया
चित्रकोट से टंकेश्वर भारद्वाज
धरमजयगढ़ से नवल राठिया
सीतापुर से मुन्ना टोप्पो
आरंग से संजय चेलक
राजिम से रोहित साहू
AD#1
























