तुमगांव: अज्ञात कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते मारी ठोकर जानिए मामला

तुमगांव@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत अज्ञात कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।मुकेश ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम जोबा में रहता है, मजदुरी काम करता है । दिनांक 29.11.2025 को साथी को छोंडने ग्राम अछोला अपने पल्सर मोटर सायकल सोल्ड से जा रहा था कि शाम करीब 05.30 बजे ग्राम अछोला के धान मंडी के पहले पहुंचा था कि पिछे से आ रही अज्ञात कार के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल को पीछे से आकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया । एक्सीडेंट से दाहिने पैर, बांए गाल में चोंट चलगा है एवं साथी निलेश ध्रुव को दाहिने पैर में चोंट लगा है एवं सीने में दर्द हो रहा है । एक्सीडेंट से मोटर सायकल भी क्षतीग्रस्त हो गया है । घटना के बारे में पिताजी एवं चाचा भीष्मलाल को फोन कर बुलाया । पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






























