महासुमंद

महासमुंद जिले में बजी खतरे की घण्टी,जिले में आज कोरोना के 12 पॉजिटिव मरीज मिलें

महासमुंद(काकाखबरीलाल)। जिले में आज कोरोना के 12 धनात्मक प्रकरण की पुष्टि हुई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ने जांच के बाद मामले के धनात्मक रिपोर्ट की सूचना जिला प्रशासन को दी है। जिला कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने भी इसकी पुष्टि की हैं।
प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार बसना विकासखण्ड के ग्राम संतपाली में एक और बरतियाभांठा में एक, सरायपाली के ग्राम तोषगाॅव में 03 व्यक्ति, बागबाहरा के मुड़पार में 04 एवं भदरसी में 01 व्यक्ति, नगर पालिका बागबाहरा में 01 और महासमुंद नगर पालिका परिषद् में 01 व्यक्ति संक्रमित पाया गया हैं। इन सभी व्यक्तियों को क्वारेंटाईन सेंटर में ही रह रहे थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!