रायपुर

शातिर प्रेमी ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया , फिर VIDEO वायरल करने की धमकी देकर वसूले 7 लाख

रायपुर (काकाखबरीलाल).  राजधानी पुलिस ने एक ऐसे शातिर प्रेमी को पकड़ा है, जिसने पहले तो नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो भी बना लिया। इसके बाद भी जब आरोपी का जी नहीं भरा तो वो वीडियो वायरल करने की धमकी दे कर लड़की से 7 लाख रूपए वसूल कर लिए। प्रेमी की इस हरकत से परेशान लड़की ने अब इसकी शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज करायी है। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तेलीबांधा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक का नाम नवीन वीधानी है, जो आमानाका के एक कारोबारी का पुत्र है।
कुछ समय पहले नवीन की दोस्ती फाफाडीह निवासी एक लड़की से हुई थी। धीरे धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इस दौरान आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ तेलीबांधा इलाके के एक फॉर्म हाउस में लेजाकर शारीरिक संबंध भी बनाए और इसका एक वीडियो भी शूट कर लिया।
इसके बाद आरोपी युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित लड़की से लाखों रूपयों की डिमांड करने लगा। बदनामी से बचने के लिए पीड़िता ने आरोपी को कई किस्तों में सात लाख रूपए दे दिए। इसके बाद भी आरोपी बार-बार रूपयों की मांग और शरीरिक संबंध बनाने को लेकर दबाव बनाने लगा था

इस बात से परेशान पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद इसकी शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज करायी गयी। पीड़ित लड़की की शिकायत के बाद आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी युवक के खिलाफ थाने में बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!