छत्तीसगढ़

इतने रुपये में बिक रहा गेदा फुल

दिवाली के त्योहार को लेकर धर्मशाला के कोतवाली बाजार से लेकर जिला भर में तेजी से फूलों की डिमांड बढ़ रही है। प्रकाश पर्व दीपावली में अनेक शृंगार सामग्री व फूल मालाओं की मांग अधिक बढ़ जाती है। खासतौर पर पीले गेंदे के फूल को लेने के लिए लोग बाजारों में पहुंच रहे हैं। ऐसे में किसानों के चेहरे पर खुशी दिख रही है। दीपावली के त्योहार को लेकर बाजार में रौनक है। इस बार फूलों की मांग भी बहुत ज्यादा है। ऐसे में धर्मशाला सहित जिलाभर के किसान काफी खुश हैं। यहां के किसानों को गेंदे के फूल की खेती से अच्छा मुनाफा हो रहा है। खुशबू बिखेरने वाले फूल आसपास के उन्नत किसानों के जीवन में आर्थिक उन्नति में मददगार बनेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में आमतौर पर गेंदे के फूलों की खेती की जाती है। दीपोत्सव पर गेंदा फूलों की मांग अधिक रहती हैए जिससे किसान को अच्छी आमदनी पूजा-पाठ के साथ ही साज-सज्जा में इनका खूब प्रयोग होता है। धर्मशाला के साथ-साथ अन्य बाजारों में दिवाली को लेकर गेंदे के फूलों से माला तैयार की जा रही है। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी गेंदे फूलों से बनी मालाओं की भी भारी डिमांड है। दिवाली के लिए घर से लेकर बाजार तक सजे हुए हैं। लोग साज-सज्जा का सामान खरीद रहे हैं। इस बीच फूलों की खासतौर पर डिमांड रहती है। दीपावली के त्योहार के चलते फूलों के बाजार में भी तेजी आ गई है। शहर के हर क्षेत्र में फूलों की बिक्री करने वाले नजर आ रहे हैं। घरोंए दुकानों, मंदिरों और कार्यस्थलों पर सजावट और फूलों के लिए आज से फूलों की खरीदारी सुबह से शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा मांग गेंदे की ही होगी। बाज़ार में दीपावली पर गेंदे के फूल 200 रुपए किलो और गेंदे के फूल की की माला 70 रुपए में मिल रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!