रायपुर
सड़क पर गिरे अंजान पर्स को शिवसेना नेता ने किया पुलिस को सूपुर्द

काकाखबरीलाल,रायपुर। शिवसेना के युवनेता निलेश मानिकपुरी को रायपुर इंडस्ट्रियल एरिया भनपुरी के पास किसी अंजान व्यक्ति का पर्स प्राप्त हुआ. पर्स किसी जफरराम का है, इस पर्स मे आधार कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, दोपहिया वाहन की आरसी व अलग अलग बैंक के कुल चार एटीएम कार्ड हैं।
निलेश मानिकपुरी जी ने उक्त पर्स को संभालकर रखा व शिवसेना नेता अरुण पाण्डेय् के निर्देशानुसार समस्त वाट्स अप ग्रुप पर प्रचारित किया.
शाम होने तक किसी प्रकार की प्रतिक्रिया न मिलने पर अरुण पाण्डेय् जी के निर्देशानुसार उन्होने उक्त पर्स को रायपुर के खमतराई थाने में पुलिस अधिकारी को सुपुर्द कर दिया।
आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में निलेश मानिकपुरी जी व शिवसेना नेता अरुण पाण्डेय् द्वारा किया गया यह कार्य देशभर के युवाओं के लिये प्रेरणा का विषय है।
AD#1




























