पिथौरा

पिथौरा: मेला देखने जा रही महिला की सोने की लाकेट हुआ पार जानिए मामला

पिथौरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत दो अज्ञात व्यक्ति महिला के गले में पहने सोने के लाकेट छिन कर ले गए जिस पर मामला दर्ज किया गया है।  भावेश यादव ने पुलिस को बताया कि वह निवासी-ग्राम बसुलाडबरी, थाना-बागबाहरा, जिला – महासमुंद (छ.ग.) का निवासी है। दिनांक 03/12/2025 को वह अपनी माता सोनसिर के साथ ग्राम बसुलाडबरी से ग्राम राजाडेरा (अपने मामा घर) अर्जुनी का मेला देखने जा रहा था। लगभग दोपहर 01:30 से 2:00 बजे के मध्य  जब ग्राम मुढ़ीपार मोड़ (चौक) के पास पहुँचे, तभी दो अज्ञात व्यक्ति, जिन्होंने अपने चेहरे को कपडा से बांधा हुआ था, मोटरसाइकिल (स्पोर्टस बाईक ब्लैक) से अचानक हमारे पास आए। दोनों व्यक्तियों ने  माता के गले में पहने हुए सोने के लॉकेट को जबरन छीन लिया। छीनाझपटी के दौरान  माता सड़क पर गिर गईं, जिससे उन्हें बाएँ कोहनी में चोट, तथा सिर के पीछे अंदरूनी चोट आई है। लॉकेट की कीमत लगभग 50,000/- (पचास हजार रुपये) है। उक्त घटना के अंजाम देने से पूर्व उक्त दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने  गाड़ी का पीछा किया था, मोड़ में  गाड़ी का स्पीड कम होने पर उन्होंने उक्त घटना का अंजाम दिया है। दोनों व्यक्तियों के चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। उनके द्वारा  माता का लॉकेट को बड़े बेरहमी तरीके से खींचा गया था, चूंकि लॉकेट बड़े मजबूत धागे से गुथा गया था, इसलिए  माता की मौत भी हो सकती थी, और  माता गाड़ी से नीचे जमीन में बड़ी जोर से गिरी है, जिससे कोई भी अप्रिय घटना घटित होने की प्रबल संभावना है, क्योंकि  माता के पीछे सिर में अंदरूनी चोंट आयी है, और उनके बाएं हाथ में भी चोट आयी है।  पुलिस ने 110-BNS, 3(5)-BNS, 304-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!