अधेड़ ने अपनी पत्नी और पांच बच्चों को उतारा मौत के घाट फिर खुद खा लिया जहर

पटना (काकाखबरीलाल). एक अधेड़ ने अपनी पत्नी और पांच बच्चों को सोई अवस्था में कुल्हाड़ी से काट दिया। घटना बिहार के सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बलहां अंलिमर्दनपुर गांव की है। खौफनाक वारदात के बाद घायल पत्नी एवं एक अन्य पुत्री को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना में चार बच्चों की मौत हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मरने वालों में एक बेटी और तीन बेटे शामिल हैं। गंभीर रूप से जख्मी पत्नी एवं पुत्री को पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना के संबंध में आरोपी अवधेश चौधरी ने बताया कि रात्रि करीब 12 बजे वह खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसे अनुभूति हुई कि उसे किसी की हत्या करनी है। उसके बाद उसने घर में रखे कुल्हाड़ी को उठाकर अपने बच्चों एवं पत्नी पर हमला करना शुरू कर दिया। उसने बताया कि उसकी पत्नी और बच्चे सबसे पहले उसके सामने आए, इसलिए वो उन्हें एक-एक कर मारता चला गया। करीब आधे घंटे तक घर में उत्पात मचाने के बाद आरोपी अवधेश चौधरी घर के बाहर टांगी लेकर खड़ा हो गया, जिसके कारण आसपास के लोग बचाने के लिए अंदर नहीं प्रवेश किए। वहीं इस घटना की पुष्टि करते हुए भगवानपुर के थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि बलहा अलिमर्दनपुर गांव में सोमवार की आधी रात अवधेश चौधरी ने अपनी पत्नी और पांच बच्चों को कुल्हाड़ी से काट डाला। आरोपी का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद भी जहर खा लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कई अजीबोगरीब बातें बताईं, जिससे पता चलता है कि आरोपी का मानसिक संतुलन पूरी तरह से बिगड़ा हुआ है। थाना प्रभारी सिंह ने बताया कि इस घटना में चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं पत्नी और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। मरने वालों में तीन बेटे और एक बेटी शामिल है। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं आरोपी का कहना है कि उसने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद भी जहर खा लिया है। आरोपी अवधेश चौधरी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद वह मोरा गांव स्थित पेट्रोल पंप पर गया तथा वहां से जिलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष का फोन नंबर लेकर फोन किया। लेकिन दोनों फोन नहीं उठने के कारण वह वापस घर लौट रहा था। रास्ते में भगवानपुर थाना क्षेत्र के गश्ती दल से मुलाकात होने पर उसने जानकारी दिया तो पुलिस हरकत में आई तथा उसे गिरफ्तार किया। घटनास्थल पर जख्मी पत्नी एवं एक अन्य पुत्र की को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर परीक्षण करा रही है।
दिल दहला देने वाली घटना ने गांव हीं नहीं आसपास के क्षेत्र के लोग भी सकते में हैं। खौफनाक वारदात के बाद पुलिस ने घर को सील कर दिया है।

























