जशपुर
दीवाली में पटाखा फोड़ते समय हुआ दर्दनाक हादसा, 9 साल के बच्चे की मौत

जशपुर (काकाखबरीलाल)। कुनकुरी के धोबीपारा में एक दर्दनाक घटना में 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। पटाखा फोड़ते समय हुए हादसे में बच्चे मानस की मौत हो गई। दीपावली त्योहार के अवसर पर पटाखा फोड़ते समय बच्चे ने कांच का गिलास ढक कर पटाखे में आग लगा दी जिसके बाद पटाखा फटा तो गिलास के कांच के टुकड़े बच्चे के सीने में घुस गए।
AD#1




























