खल्लारी: गाली गलौज व मारपीट की धमकी मामला दर्ज

काकाखबरीलाल@खल्लारी। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज व मारपीट करने की धमकी देने का मामला सामने आया है।सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी नवीन कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह सर्किल आमाकोनी थाना खल्लारी जिला महासमुन्द(छ.ग.) में पदस्थ हैं । दिनांक 13.05.2026 को वन परिक्षेत्र अधिकारी बागबाहरा लोकनाथ ध्रुव के आदेश पर वन परिक्षेत्र बागबाहरा अंतर्गत परिवृत्त आमाकोनी बन कक्ष क्रमांक 95, 96 तमोरा में वह स्वयं अपने अधीनस्थ कर्मचारियों एवं चौकीदारों को साथ लेकर अतिक्रमण क्षेत्र में जाकर अतिक्रमणकारियों द्वारा पूर्व में अतिक्रमण कर मेड़ बनाया गया था। जिसे चौकीदारों के द्वारा समतलीकरण कराया जा रहा था, मौका स्थल पर स्वयं तथा परिसर रक्षी युगेश कन्नौजे, रंजीत सिंह ठाकुर, टोमनराम दीवान, नीलकंठ दीवान, पूरन ध्रुव, विरेन्द्र ध्रुव, डिलेश्वरी कंवर, सुरक्षा श्रमिक नंदकुमार दीवान उपस्थित थे । सुबह करीबन 10 बजे अतिक्रमणकारी 1. चंदन पिता मोहन निषाद 2. सुखराम पिता साधवा खैरवार, 3. लक्ष्मीबाई पति प्रदीप ध्रुव एवं अन्य अतिक्रमणकारी सभी निवासी ग्राम तमोरा के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए अपने हांथ डंडा लिये हमारे पास आकर हम सभी कर्मचारियों के ऊपर हमला करने के उद्देश्य से अभद्र व्यवहार करते हुए अश्लील गाली गलौज एवं मारपीट करने की धमकी दिये हैं । घटना के संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी बागबाहरा लोकनाथ ध्रुव द्वारा अवगत कराने पश्चात दिनांक 14.05.2026 को थाना खल्लारी रिपोर्ट दर्ज कराने आये । पुलिस ने 132-BNS, 221-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






























