भयावह : मुक्तिधाम में लगा लाशों का ढेर, मुर्दों को नहीं मिल रही श्मसान घाट में जगह… वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल..

दुर्ग @काकाखबरीलाल . छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कोरोना से मरने वालों की तादाद लगातार बढ़ता जा रहा है । दुर्ग जिले में आलम यह है कि अब कोरोना से मरने वालों के लाशों को दफनाने या जलाने के लिए मुक्तिधाम कम पड़ रहे हैं लगातार कोरोना से मौत होने की वजह से मुक्तिधामों में लाशों का ढेर लगा हुआ है।
दुर्ग जिले में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, दूसरी ओर करोना से मरने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। जिले में अब शवों को जलाने या दफनाने के लिए मुक्तिधाम भी कब पड़ रहे हैं । आलम यह है कि मुक्तिधाम के बहार लाशों का ढेर लगा हुआ है । जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उसे देखकर यही लगता है कि प्रशासन अब कोरोना के सामने लाचार हो गई है। हालांकि प्रशासन सारी स्थिति काबू में होने की बात कर रहा है लेकिन तस्वीरें कुछ और ही बयां कर रही है।
इतना ही नहीं जिले में जिस तरह से रोजाना 1000 से अधिक करोना मरीज मिल रहे हैं और प्रशासन संपूर्ण व्यवस्था होने का दावा कर रहा है।





























