महासमुंद

जिले के छह निकाय को ओडीएफ प्लस-प्लस का खिताब मिला

महासमुंद (काकाखबरीलाल ). जिले के छह निकाय को ओडीएफ प्लस-प्लस का खिताब मिला है। दिल्ली से आई टीम ने शहर की स्वच्छता एवं सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया था। जहां टीम ने बेहतर व्यवस्था पाई, इसलिए महासमुंद के सभी निकाय को ओडीएफ प्लस-प्लस मिला है। साथ ही स्वच्छता रैंकिंग में प्रदेश को अव्वल नंबर मिला है। शहरी क्षेत्र के सावर्जनिक शौचालय में पूरी व्यवस्था है। दिव्यांगों के लिए भी यहां पूरी सुविधा दी गई है। इसके लिए अलग से सुविधा दी गई है। मिशन क्लीन सिटी के प्रभारी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि बुधवार रात भारत सरकार द्वारा ओडीएफ प्लस-प्लस रैंकिग तैयार की गई है। पूरे भारत में छग को पहला स्थान मिला है। नगरीय निकाय ओडीएफ होने के कारण ऐसा बेहतर नतीजा आया। इसके कारण छग प्रदेश अव्वल नंबर पर है। जिले के भी नगरीय निकाय ओडीएफ प्लस-प्लस होने के कारण बेहतकर नतीजे लाने मदद हुई। लॉकडाउन के बाद अब छग द्वारा जिले के नगरीय निकाय को रैंक दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि निजी सहित सार्वजनिक शौचालय की भी स्थिति काफी अच्छी है। दिल्ली की टीम ने जिले के छह निकाय के निजी व सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान टीम ने काफी सराहना की थी।  ज्ञात हो कि केन्द्र सरकार द्वारा जारी ओडीएफ प्लस-प्लस के स्वच्छ सर्वेक्षण में केन्द्र सरकार द्वारा नियुक्त इंडीपेंडेंट एजेंसी के माध्यम से ओडीएफ के सर्वे कराते हैं। राज्य के नगरीय निकाय तीन से चार बार ओडीएफ एवं ओडीएफ प्लस के परीक्षण में सफल हुए हैं। ओडीएफ के मुकाबले ओडीएफ प्लस प्लस परीक्षण में खुले में शौच नहीं जाने सार्वजनिक सह सामुदायिक शौचालय सुविधाओं के उपलब्धता का निरीक्षण किया जाता है। ओडीएफ की स्थिति में सुधार के लिए राज्य शासन द्वारा संचालित स्वच्छता श्रृंगार एवं सुविधा-24 योजना का इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान है। सेनेटरी पैड मशीन, हैंड ड्रायर, लिक्विड हैंडवॉश, दिव्यांगों के लिए अलग से शौचालय, एलईडी लाइट, एक्जास्ट फैन सहित विभिन्न प्रकार की सुविधा सामुदायिक सावर्जनिक शौचालय में हो गई है। ज्ञात हो कि पहले के सार्वजनिक शौचालय में इस प्रकार की व्यवस्था नहीं थी।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!