बागबाहरा
ट्रेडर्स दुकान से कीमती सिक्के सहित नगदी रकम पार

बागबाहरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में अशोक अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह निवासी वार्ड नं 07 मेन रोड बागबाहरा का निवासी है दिनांक 28/09/2024 की रात दुकान अग्रवाल ट्रेडर्स में कोई अज्ञात चोर सटर का कुण्डी काट कर गल्ले में रखे करीबन 20000/- रूपये एवं 15-20 नग चांदी के सिक्के किमती करीबन 10000/- रूपये व सिरगेट और कुछ किराना सामान चोरी करके ले गये है जब करीबन 07/30 बजे दुकान खोलने गया तब कुण्डी कटा हुआ था अंदर जा कर देखा तो गल्ले में पैसा नहीं था तब पता चला की अज्ञात चोर पैसा एवं अन्य सामान को चोरी कर ले गया है। पुलिस ने305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1





















