छत्तीसगढ़

रायपुर के साइंस कॉलेज में मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह सम्पन्न हुआ… मुख्यमंत्री संग सेल्फी लेने की लगी होड़…

रायपुर ( काकाखबरीलाल)। रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में आज वर-वधुओं की मुख्यमंत्री संग सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। हर कोई विवाह के पल को मुख्यमंत्री के साथ कैद कर यादगार बनाना चाहता था। मुख्यमंत्री ने भी नव दंपत्तियों को निराश नहीं किया और खुद सेल्फी ली। धरसींवा के लोकेश और धनेश्वरी ने मुख्यमंत्री संग सेल्फी लेने के लिए कैमरा आगे किया और मुख्यमंत्री ने भी खुशी से उनके साथ फोटो खिचवाई। रायपुर के मोवा निवासी पवन कुमार और शिवानी कुर्रे के विवाह में साथ आई श्रीमती साधना वर्मा ने खुद मुख्यमंत्री से सेल्फी लेने का निवेदन किया तो मुख्यमंत्री ने उन्हें निराश न करते हुए उनके फोन से खुद सेल्फी ली। इसी तरह कई जोड़ों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेकर अपने विवाह को यादगार बना लिया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!