सरायपालीस्वास्थ्य खबर

दांतो का फ्री चेकअप कैम्प का आयोजन भारती हॉस्पिटल सरायपाली में…

कैम्प में इलाज पर 20% तक की छूट

सरायपाली (काकाखबरीलाल)। सरायपाली के भारती हॉस्पिटल में दांतो की जांच का फ्री चेकअप कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

आमतौर पर हमें दांत के डॉक्‍टर के पास तब जाते हैं जब हमारे दांतों में दर्द में होने लगता हैं, और दर्द तब होता है जब स्थिति थोड़ी खराब हो चुकी होती है, इसलिए अगर लोग हर छह माह पर दांतों को चेक करा लें तो जहां वह दर्द से बच जायेंगे वहीं दांतों की स्थिति खराब होने से भी बच जायेगी। क्‍योंकि रोग को डेंटिस्‍ट शुरुआती स्‍टेज में ही पकड़ लेगा।

 यह बात भारती हॉस्पिटल सरायपाली की डेंटिस्‍ट डॉ शुभम दुबे ( एम.डी. एस.) ने अस्‍पताल में चलने वाले फ्री डेंटल कैम्‍प की जानकारी देते हुए ‘काकाखबरीलाल‘ से विशेष बातचीत में कही। डॉक्टर शुभम दुबे मेक्सिलोफिसियल सर्जन है जो दाँत दांत मुह के भीतर के गंभीर रोगों केंसर आदि के विशेषज्ञ सर्जन हैं। आपको बता दें कि भारती हॉस्पिटल में 16 फरवरी 2020 को सबेरे 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक फ्री डेंटल कैम्‍प का आयोजन हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि कुछ लोगों में दांतों की बीमारियां जे‍नेटिक होती हैं, कुछ लोगों के दांतों पर पर्यावरण का असर ज्‍यादा पड़ता है, यानी कुछ लोगों में दांतों के प्रति संवेदनशीलता ज्‍यादा होती है तो ऐसे में उन्‍हें दांतों की बीमारियां ज्‍यादा होती हैं। ऐसे में डॉक्‍टर से कंसल्‍टेशन लेने में होने वाली दिक्‍कतों से वे बच सकते हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!