सरायपाली

सरायपाली: कार चालक ने लापरवाही पूर्वक व विपरीत दिशा से आते हुए बाईक को मारी ठोकर मामला दर्ज

सरायपाली। आरक्षी केंद्र अंतर्गत चट्टीगिरोला के पेट्रोल पंप के पहले कार चालक ने विपरीत दिशा से आते व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए  मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे बाईक चालक के पैर  व कंधे में चोट आई है व बाईक क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रमोद कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम कलेण्डा (छि.) का निवासी है । इंडसइंड बैंक शाखा सरायपाली में कार्यरत हैं, दिनांक 16/01/2026 को बरगढ़ उड़ीसा की ओर से नेशनल हाईवे 53 में अपने फील्ड कार्य कर स्वयं की मोटर सायकल HONDA SP125 क्रमांक CG 06 GY 8453 से वापस सरायपाली की ओर आ रहा था शाम लगभग 04-05 बजे जैसे ही ग्राम चट्टीगिरोला के पेट्रोल पंप के पहले  पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रही एक मारूति स्वीप्ट कार क्रमांक CG 06 HD 7064 के चालक द्वारा  मोटर सायकल को सामने से ठोकर मार दिया जिससे  बांये पैर एवं दांये कंधे में चोट लगी जिसमें बांये पैर हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है । मोटर सायकल भी क्षतिग्रस्त हो गया है । दुर्घटना के कुछ समय बाद  बड़े भाई सुबोध आये और उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ओम हॉस्पिटल सरायपाली ले गए साथ में कार चालक भी हॉस्पिटल तक आया था दिनांक 16/01/2026 प्राथमिक उपचार पश्चात अस्पताल से छुट्टी कर देने के बाद अपने उचित उपचार हेतु किशोरी नर्सिंग होम बरगढ़ (उड़ीसा) गया । दिनांक 16/01/2026  को उपचार कराया डाक्टर ने दवाईयां देकर छुट्टी कर दिया । वर्तमान उपचार जारी है । कार मारूति स्वीप्ट क्रमांक CG06 HD 7064 के चालक द्वारा अपने वाहन को उतावलेपन व लापरवाही पूर्वक विपरीत दिशा में आकर  बाएं तरफ से ठोकर मार कर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया  पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!