पिथौरा
लालमहालक्ष्मी बोरवेल्स के संचालक ने पेश की मानवता की मिशाल… राहगीरों के लिए कराया जा रहा निःशुल्क बोर खनन…

-नंदकिशोर अग्रवाल
काकाखबरीलााल ( पिथौरा)। पिथौरा के समाज सेवी लालमहालक्ष्मी बोरवेल्स के संचालक किशनलाल मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा राहगीरों की आवश्यकता के मद्देनजर पिथौरा थाना स्थित थानेश्वर मन्दिर के पास स्व. श्री अनंत राम अग्रवाल की स्मृति में निःशुल्क बोर खनन किया जा रहा है इस कार्य का शुभारंभ पिथौरा थाना प्रभारी सुश्री कमला पुसाम द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर थानेश्वर मन्दिर पुजारी के साथ अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे। सभी ने इस नेक काम के लिए किशनलाल मनोज कुमार दोनो भाइयों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में दोनों भाइयों का योगदान रहता है इसी कड़ी में यह भी एक सराहनीय कदम है।

AD#1

























