देश-दुनिया

31 जनवरी के बाद बंद हो जाएंगे………इस बैंक का ATM कार्ड

( देश दुनिया काकाखबरीलाल).

इंडिया पोस्ट यानी भारतीय डाक ने अपने ग्राहकों को जरूरी अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में बचत खाताधारकों से अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने और 31 जनवरी तक पुराने एटीएम कार्ड को नए ईएमवी चिप आधारित कार्ड से बदलने के लिए कहा गया है। भारतीय डाक के मुताबिक 31 जनवरी के बाद पुराने एटीएम कार्ड बंद हो सकते हैं. ऐसे में अगर आपके पास भारतीय डाक के पुराने एटीएम कार्ड हैं तो नजदीकी ब्रांच में जाकर इसे बदलवा सकते हैं। इसके बाद नए कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। ग्राहकों को ये एटीएम कार्ड बिना किसी चार्ज के दिए जाएंगे. इसके अलावा भारतीय डाक के ब्रांच से 31 जनवरी तक मोबाइल नंबर भी अपडेट करवाना जरूरी है।
यहां बता दें कि डाक विभाग देश भर में अपने ग्राहकों को बचत बैंक खाते की सुविधा उपलब्ध कराता है। न्यूनतम 500 रुपये जमा करने पर यह खाता खुलवाया जा सकता है. इस बचत खाते के साथ चेक और एटीएम समेत कई खास सुविधाएं मिलती हैं। नॉन-चैक सुविधा वाले बचत खाते को सिर्फ 20 रुपये में खुलवा सकते हैं. यह बचत खाता देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर कराया जा सकता है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!