देश-दुनिया

नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण करने वाले हैं शादी

(देश दुनिया काकाखबरीलाल).

लोगों के बीच काफी पॉपुलर इंडियन आइडल शो इस बार दो परिवारों को रिश्तेदारी में बदलने वाली है। ये रिश्तेदारी किसी और की नहीं शो के जज नेहा कक्कड़ और शो के होस्ट आदित्य नारायण के परिवार की है। नेहा और आदित्य नारायण शादी करने वाले हैं ऐसी चर्चा है। दोनों के परिवार वाले भी राजी हैं। लोगों के बीच काफी पॉपुलर इंडियन आइडल इस बार दर्शकों को एक और एंटरटेनिंग एक्सपीरियंस देने वाला है। इस बार शो में बॉलीवुड के दो दिग्गज सिंगर्स अल्का याग्निक और उदित नारायण आने वाले हैं। इस बार यह शो में एक शाम दिग्गज सुरों के नाम रहेगा, लेकिन बात सिर्फ यहीं नहीं खत्म होती है। इस बार शो में नेहा कक्कड़ के ससुराल वालों से भी ऑडियंस रुबरू होंगे। दरअसल, शो के अपकमिंग प्रोमो में आदित्य नारायण के पापा और सिंगर उदित नारायण अपनी पत्नी के साथ शो में पहुंचे हैं। उन्होंने शो के दौरान इंडियन आइडल की तारीफ तो की है लेकिन साथ में नेहा कक्कड़ को भी आदित्य के नाम से खूब टीज किया। उदित शो के प्रति अपनी पसंद का भी जिक्र करेंगे। उदित कहते हैं कि इंडियन आइडल एक बेहतरीन शो है और उन्होंने इंडियन आइडल के 11वें सीजन को शुरू से फॉलो किया है। शो से संबंधित बातों के अलावा उदित ने एक बेहद सरप्राइजिंग बात भी पब्लिकली बोली है। उन्होंने कहा कि वे नेहा कक्कड़ को अपने घर की बहू बनाना चाहते हैं। इसके बाद शो के मंच पर उदित और नेहा के अलावा आदित्य नारायण और उनकी मां भी साथ आए। नेहा कक्कड़ के साथ नारायण परिवार एक कंप्लीट फैमिली लग रही है। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है नेहा ने दिया ये जवाब

मजेदार बात यह है कि आदित्य के अलावा नेहा के माता-पिता भी सेट पर आ गए। बाद में नेहा कहती हैं-अगर मैं शादी के लिए जल्दी राजी हो जाऊं तो मजा नहीं आएगा। खैर, उदित और नेहा के बीच का यह मजाक सच में शो का हिस्सा है या फिर किसी खुशखबरी का हिंट। शो के आने के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!