बसना

5 जुआरी 4400/- ₹ नगद के साथ गिरफ्तार – भंवरपुर

काकाखबरीलाल भंवरपुर 04/01018

भंवरपुर – भंवरपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत समीपस्थ ग्राम उड़ेला में आज शाम तकरीबन 5:30 (साढ़े पांच बजे) मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करते हुए भंवरपुर पुलिस के जवानों ने ग्राम उड़ेला के ही पाँच लोगों को बावन पत्ती ( ताश ) की सहायता से जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर उनके खिलाफ जुआ एक्ट (13) के तहत कार्यवाही की है, 

भंवरपुर चौकी प्रभारी आर नाहर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 जनवरी की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि पास के ग्राम उड़ेला में कुछ लोग जुआ खेल रहे है, जब पुलिस के जवान उड़ेला पहुंचे तो उन्होंने पाया कि ग्राम उड़ेला के निवासी कार्तिक नाग वल्द सिद्धिमणि नाग, 35 वर्ष, बालमुकुन्द वल्द जगबन्धु 46 वर्ष, अवधराम सेन वल्द अर्जुन सेन 32 वर्ष, दिलीप सिंग निषाद वल्द सुंदर लाल निषाद 50 वर्ष, चैतराम नाग वल्द सिद्धिमणि नाग 30 वर्ष, कुल 5 लोग, गाँव के कन्हार खार में बावन पत्ती जुआ खेल रहे है जिन्हें उन्होंने गिरफ्तार कर उनके पास से 4400/- (चार हजार चार सौ) रुपये नगद तथा एक 52 पत्ती ताश की गड्डी बरामद कर उन सभी के खिलाफ जुआ एक्ट 13 के तहत कार्यवाही की है।।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!