किशोरी बालिका दिवस मनाया गया

सरायपाली। आंगनबाड़ी केंद्र कलेंडा में परियोजना अधिकारी श्री नारंग के निर्देशन एवं सेक्टर छुईपाली के सुपरवाइजर चंद्रिका कुमार के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत किशोरी बालिका दिवस मनाया गया। सुपरवाइजर के मुख्य आतिथ्य एवं लेखा नागवंशी के विशिष्ट आतिथ्य में मां सरस्वती की पूजा अर्चना के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कलेंडा स्कूल से हाई एवं हायर सेकेंडरी के छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान कुर्सी दौड़, मटकी फोड़, रंगोली आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि के द्वारा किशोरी बालिकाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक कार्तिकराम बारिक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्वशी बारीक, प्रेमलता वैष्णव, जमुना पटेल, रत्ना पटेल, हीरा भोई, कल्याणी बरीहा, वीणा चौहान, नूरा ग्वाल, सुदेष्ठा ग्वाल, प्रमोदिनी सागर, खेलमोती पटेल आदि समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

























